बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत
चम्पावत, मार्च 2 -- टनकपुर। टनकपुर के आमबाग निवासी एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को राजाराम चौराहे के पास आमबाग निवासी 68 वर्षीय उमेद सिंह गंभीर हालत में मिले। लोगों ने बुजुर्ग को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि बुजुर्ग ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। इधर डॉ.मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.