गोंडा, जनवरी 7 -- बभनान, संवाददाता। छपिया थाना क्षेत्र के बभनान चौकी अंतर्गत गांव फूलपुर में मंगलवार देर शाम एक वृद्ध का शव सड़क किनारे झुग्गी से बरामद किया गया। बुजुर्ग के परिजनों ने मौत पर संदेह जताया है। आशंका जताई है कि बुजुर्ग को किसी ने जहरीला पदार्थ खिला दिया है, जिससे उनकी मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पहुंची बभनान चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी बभनान घनश्याम वर्मा ने बताया कि बभनी खास के रहने वाले गजाधर प्रसाद पुत्र स्व अयोध्या प्रसाद (90) फूलपुर चौराहे के करीब पीडब्ल्यूडी की भूमि में पिछले कई सालों से झुग्गी बनाकर अकेले रहकर लोहारगीरी का काम करते थे। मंगलवार देर शाम को झुग्गी में वह मृत पाए गए। बुजुर्ग की पौत्र बधू शिमला देवी पत्नी रामू भी सूचना पर वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.