सीतापुर, अप्रैल 7 -- रमेश बाजपेयी/सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के महमूदाबाद इलाके में रविवार को बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में लटका मिलने के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतक के बेटे ने जमीनी विवाद के मामले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या कर फंदे से लटकाने का मुकदमा दर्ज कराया है। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के चतुराबेहड़ गांव निवासी शुभनाथ (62) 30 वर्ष से लखनऊ में मकान बनाकर रहते थे। शनिवार को शुभनाथ गांव आए थे। रविवार की सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ से रस्सी के सहारे शुभनाथ का शव लटकता मिला था। मृतक शुभनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईजीआरएस करके शिकायत दर्ज करायी थी। आरोप लगाया था कि चतुराबेहड़ की जयदेवी व उमादेवी ने उनकी गैरमौजूदगी में पिता से छल कपट कर वसीयत लिखा लिया है।गांव आने पर जयदेवी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.