बुजुर्ग की मौत मामले में झोलाछाप गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मई 24 -- पारू। थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में शनिवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर झोलाछाप राजकिशोर बैठा को गिरफ्तार कर लिया। उसपर बुजुर्ग को सूई देने के बाद मौत के आरोप में केस दर्ज था। गरीबा निवासी 65 वर्षीय तपेश्वर साह के पैर में घाव था। दर्द होने पर परिजन 22 जनवरी की शाम गरीबा चौक स्थित राजकिशोर की दवा दुकान पर लेकर पहुंचे, जहां सूई दी गई, जिसके बाद बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। सीएचसी ले जाने के दौरान तपेश्वर साह ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार को राजकिशोर बैठा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग की मौत मामले में झोलाछाप गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.