लखनऊ, फरवरी 13 -- सैरपुर थाने के सामने हुए हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बीकेटी पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरैया गांव निवासी रामचन्द्र मौर्य (82) की गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बीकेटी एसओ मनोज कोरी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.