छपरा, अप्रैल 8 -- गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा में उचक्कों ने चेकिंग के नाम पर एक बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए उनकी गाड़ी की डिक्की से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। गड़खा निवासी शिवनाथ सिंह उर्फ शिवजी सिंह स्थानीय सेंट्रल बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान छपरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क पर कुछ लोग सादे लिबास में पहुंचे और वाहन जांच के नाम पर उन्हें रोक लिया।उचक्कों ने गाड़ी की तलाशी लेने के दौरान चालाकी से डिक्की में रखे रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग को वारदात की जानकारी कुछ देर बाद हुई तब तक उचक्के काफी दूर निकल चुके थे।हालांकि इस मामले में समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस लोगों से सतर्क रहने और अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही जांच से सावधान रहने की अपील कर रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.