लखीमपुरखीरी, नवम्बर 19 -- लखीमपुर। दुधवा बफर जोन के सम्पूर्णानगर वन रेंज में बुजुर्ग की जान लेने वाला तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। उसे स्वास्थ्य परिक्षण के लिए रेंज ऑफिस ले जाया गया है। शुक्रवार को खेत की ओर गए 65 वर्षीय बुजुर्ग चंद्रिका प्रसाद पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें घसीटते हुए घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में गश्त तेज कर दी और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाकर प्रयास शुरू किए। बुधवार को वन विभाग की टीम ने वन रेंज क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में इसी तेंदुए को सफलतापूर्वक फंसा लिया। अब तेंदुए को वन रेंज कार्यालय ले जाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, इसके बाद अधिकारियों द्वारा आगे की कार्रवाई के लिए निर्णय लिया जाएगा। वन विभाग ने इलाके के लोगों से भी सतर्क रहने और जंगल के पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.