औरैया, जनवरी 29 -- बेला, संवाददाता। कस्बा बेला के कानपुर रोड निवासी एक बुजुर्ग के अचानक लापता हो जाने से परिजनों में चिंता का माहौल है। मामले में परिजनों की शिकायत पर थाना बेला पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कानपुर रोड निवासी आशीष कुमार पुत्र राकेश कुमार द्विवेदी ने बुधवार को थाना बेला में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पिता राकेश कुमार द्विवेदी बीते 22 जनवरी को सुबह करीब आठ बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चले गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों के अनुसार, लापता बुजुर्ग के पहनावे में पीला कुर्ता, काली सदरी और सफेद पजामा शामिल है। हर संभव स्थान पर तलाश के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने मजबूर होकर थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.