चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट। पहाड़ी कस्ब निवासी 60 वर्षीय धर्मराज की शुक्रवार को देर शाम करीब नौ बजे घर में अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। धर्मराज ग्रामोदय विश्वविद्यालय में गार्ड के तौर पर कार्यरत थे। मृतक के दो बेटे आशुतोष व प्रशांत एवं तीन बेटियां है। पत्नी तुलसा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.