रुडकी, मई 8 -- रुड़की, संवाददाता। एटीएम पर पैसे निकालने आए बुजुर्ग का कार्ड बदलकर दो युवकों ने हजारों की रकम साफ कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। रामनगर निवासी महिपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की शाम में रामनगर चौक के पास एक एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इस दौरान उन्हें एटीएम के अंदर दो युवक भी मिले थे। उन्होंने एटीएम के अंदर अपना कार्ड डाला तो रुपये नहीं निकल पाए। उन्होंने बताया कि इस बीच एक युवक ने पैसे निकालने में उनकी मदद करने की बात कही और एक एटीएम कार्ड ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.