गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एआई से बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी से आहत गोरखनाथ क्षेत्र के विकास नगर कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग ने खुदकुशी कर ली। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले लोग मकान पर कब्जा करने की नीयत से लंबे समय से उन पर दबाव बना रहे थे। मगर, बुजुर्ग इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद आरोपी एआई की मदद से उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगे। वीडियो से आहत बुजुर्ग ने सुसाइड नोट में आरोपियों को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए खुदकुशी कर ली। अब पुलिस बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर विकास नगर कॉलोनी के राजेश जायसवाल, राजकुमार यादव, उमेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल और अनिल चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। विकास नगर निवासी अविनाश सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी मकान हड़पने ...