बगहा, अप्रैल 5 -- बेतिया ,विधि संवाददाता। नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में रविवार को शहर के सभी वृद्धाश्रम में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं के द्वारा ओल्ड एज स्कीम तथा अकेले नहीं है आप विषय पर आधारित विधिक जागरूकता शिविर में उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। शहर के बड़ा रमना स्थित वृद्धजन आश्रय स्थल एवं सहारा वृद्ध आश्रम खुशी टोला में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ पियूष रंजन वर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार है। वही उनका सम्मान करना हर नागरिकों का भी कर्तव्य है। वृद्धाश्रम एक ऐसा आवासीय स्थान है जहां अकेलेपन से जूझ रहे या परिवार से दूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.