बुजुर्गों ने दिलाई आजादी का रखना होगा सम्मान
कानपुर, अगस्त 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर नगर कांग्रेस ने परंपरा निभाई। प्रभात फेरी से लेकर शोभायात्रा तक देशभक्ति का उत्साह दिखा। तिलक हॉल से निकली शोभायात्रा मूलगंज, हालसी रोड, नयागंज, बिरहाना रोड होते हुए गांधी प्रतिमा, फूलबाग पहुंचा। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक रघु शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अंग्रेजी शासन से मुक्ति का नाम नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान, न्याय और स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने का अधिकार देती है। बुजुर्गों के बलिदान और अथक प्रयास के बाद मिली आजादी का हमें मान रखना है। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: विभिन्न शिक्षण संस्थानों में किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.