फतेहपुर, फरवरी 23 -- फतेहपुर। बुजुर्गों के लिए संचालित वरिष्ठ नागरिक राज्य कार्ययोजना के तहत 60 वर्ष या इससे अधिक के वरिष्ठ नागरिकों की मोतियाबिंद सर्जरी कराई जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस योजना में बीपीएल कार्ड धारक, अन्योदय कार्ड धारक, निराश्रित और वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की मोतियाबिंद की सर्जरी कराए जाने के लिए एनजीओ का चयन किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए भी एनजीओ का चयन किया जाना है। बताया कि विभागीय शर्तों को पूरा करने वाली एनजीओ द्वारा क्रमश: 28 फरवरी व 24 फरवरी की शाम पांच बजे तक कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी में रजिस्टर डाक के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.