हाजीपुर, जून 20 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिले में बुजुर्गों को चिकित्सा सुविधा के लिए जेरियाट्रिक वार्ड का इंतजार है। जेरियाट्रिक वार्ड के अभाव में बुजुर्गों को जेनरल ओपीडी में लंबी कतार में लगकर चिकित्सीय परामर्श लेने में काफी परेशानी हो रही है। बड़ी संख्या में बुजुर्ग चिकित्सीय परामर्श के लिए, फिर मधुमेह, बीपी समेत अन्य पैथोलॉजी जांच के लिए मरीजों की लंबी कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। यह भी पढ़ें- बुजुर्गों को चिकित्सीय सुविधा के लिए नहीं है 'जीरियाट्रिक वार्ड' जेरियाट्रिक वार्ड की आवश्यकता मालूम हो कि बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर ऑफ द एल्डलि (एनपीएचसीइ) के तहत सदर अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में जेरियाट्रिक क्लीनिक व 10 बेड का अलग वार्ड बनाने का...