हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 11 -- बिहार में अब 75 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों को जमीन या संपत्ति के निबंधन की सुविधा घर बैठे ही मिलेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित जिला निबंधन कार्यालय से राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल एवं पेपरलेस निबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने होम रजिस्ट्रेशन, भूमि संबंधी ऑनलाइन जांच, पेपरलेस निबंधन एवं जीआईएस तकनीक से स्थल निरीक्षण सेवा की शुरुआत की। सीएम ने कहा कि बिहार से बाहर रहने वाले हर आयु वर्ग के लोगों को भी ऐप के जरिए डिजिटल निबंधन की सुविधा दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार डिजिटल शासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज से होम रजिट्रेशन की सुविधा बिहार के लाखों बुजुर्गों को उनके घर पर उपलब्ध कराई जा रही है। पेपरलेस निबंधन प्रणाली की सुविधा 80 स...