भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर। समाज कल्याण विभाग व उमंग बाल विकास आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित सहारा वृद्धाश्रम भागलपुर में रह रहे बुजुर्गों ने नववर्ष पर विभिन्न कार्यक्रम किए। सभी 49 बुजुर्ग लाभार्थी व कर्मचारियों ने मिलकर गीत व नृत्य समेत सहभोज का आयोजन किया। बुजुर्गों को ऊनी वस्त्र और कंबल का भी वितरण किया गया। सभी बुजुर्ग और स्टाफ बहुत खुश हुए। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के अधीक्षक रंजन कुमार समेत सचिव सतीश कुमार शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.