देहरादून, मई 5 -- देहरादून। सीनियर सिटिजन सोसायटी ठाकुरपुर रोड प्रेमनगर देहरादून की कार्यकारिणी की बैठक में बुजुर्गों के साथ ऑनलाइन ठगी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में डिजिटल साक्षरता के अभाव को इसका प्रमुख कारण बताया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि अगले रविवार को शाम 5:30 बजे सोसायटी परिसर में हेल्पेज इंडिया के सहयोग से डिजिटल साक्षरता विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। बैठक में पदाधिकारियों ने बुजुर्गों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने और उन्हें साइबर ठगी से बचाने के लिए निरंतर जनजागरण कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया। अध्यक्ष एके. कौल ने ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता बताई। यह भी पढ़ें- समूह की 'दीदियां' साइबर अपराध नियंत्रण में होंगी अभ्यस्त उपाध्यक्ष कैप्टन पुरोहित, डॉ लालिमा वर्मा व डीसी ध्यानी ने इस विषय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.