नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार ने अपने बजट में बुजुर्गों के लिए वयो आनंद योजना शुरु करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजक गतिविधियों का मंच उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वह इन जगहों पर एक खुशी के माहौल में रहें। इसके लिए बजट में 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस कदम से हम दिल्ली के बुजुर्गों के जीवन में आनंद जोड़ रहे हैं।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं। उनके पास कई बुजुर्ग आए और बताया कि उनके लिए मनोरंजक गतिविधियों की कोई जगह नहीं है। ऐसे कुछ केन्द्र हैं तो उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। इसके चलते उन्हें चलाना मुश्किल है। मुख्यमंत्री ने उनकी इस समस्या को ध्यान में रखते हुए तय किया है कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों मे...