नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार ने अपने बजट में बुजुर्गों के लिए वयो आनंद योजना शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजक गतिविधियों का मंच उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वह इन स्थानों पर एक खुशी के माहौल में रहें। इसके लिए बजट में 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सीएम ने कहा कि इस कदम से हम दिल्ली के बुजुर्गों के जीवन में आनंद जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं। उनके पास कई बुजुर्ग आए और बताया कि उनके लिए मनोरंजक गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे कुछ केन्द्र हैं तो उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। इसके चलते उन्हें चलाना मुश्किल है। उनकी इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने तय किया है कि दिल्ली के विभिन्न इलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.