रांची, अप्रैल 14 -- रांची। युवा संघ की ओर से मंगलवार को डिबडीह में जीईएल चर्च में मंडली के बुजुर्गों के लिए एक दिनी आत्मिक सभा हुई। कार्यक्रम में मंडली से संबद्ध दर्जनों बुजुर्ग माता-पिता शामिल हुए। बतौर मुख्य वक्ता पादरी निरल बागे उपस्थित थे। कार्यक्रम में शामिल बुजुर्ग माता-पिता के लिए विशेष प्रार्थना हुई। कार्यक्रम के आयोजन में संगठन के मुख्य संयोजक सजीत टोपो, अमन खेस, अभिषेक सुरीन समेत अन्य की भागीदारी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.