पटना, जुलाई 6 -- राज्य के 80 वर्ष से अधिक उम्र के राशनकार्ड धारी बुजुर्ग को घर पर अनाज पहुंचाने की योजना की शुरुआत कर दी गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसे पहले चरण में पटना जिले के मसौढ़ी और वैशाली जिले के हाजीपुर में शुरू किया गया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग आगे राज्यभर से इस योजना को लागू करेगा। इसके तहत जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदार खद बुजुर्गों के घर पर मानक के अनुरूप तय अनाज पहुंचाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से उन्हें अलग से राशि दी जाएगी। मालूम हो कि राज्यभर में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के करीब 6.87 लाख राशन कार्डधारी परिवार हैं। इन परिवारों में रहने वाले लगभग 28 लाख लाभुक हैं। वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए घर पर ही बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...