बुजुर्गों के कार्ड बनाने में काशी चौथे नंबर पर
वाराणसी, जुलाई 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस में 70 साल से अधिक उम्र के 77,530 लोगों का आयुष्मान वय वंदन कार्ड बन चुका है। इस उपलब्धि के साथ वाराणसी प्रदेश में चौथे स्थान पर है। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की सामाजिक अथवा आर्थिक पात्रता की आवश्यकता नहीं है। केवल लाभार्थी की आयु 70 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है, जिसका सत्यापन आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर किया जाएगा। योजना के अंतर्गत आधार आधारित ई-केवाईसी के माध्यम से आयुष्मान कार्ड जारी किया जा रहा है। इसके लिए आधार कार्ड ही एकमात्र आवश्यक दस्तावेज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.