शाहजहांपुर, जून 16 -- शाहजहांपुर, विधि संवाददाता। विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर सोमवार को विनोबा सेवा आश्रम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा के निर्देश पर हुआ। शिविर की अध्यक्षता करते हुए आश्रम संस्थापक रमेश ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना सभी का दायित्व है। मुख्य वक्ता पैरा लीगल वॉलेंटियर अनिल कुमार वर्मा ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007 की जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए टोल फ्री नंबर 18001805235 का भी प्रचार किया गया। कार्यक्रम में आश्रम प्रबंधक ब्रह्मदेव, अंजलि, डॉ. संजीव, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में वृद्धजन मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 'बुजुर्ग समाज क...