कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के सम्मान और सेवा के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम प्रबंधक अलोक राय ने आश्रम में निवासरत बुजुर्गों को वस्त्र, फल एवं आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर आशिर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान अलोक राय ने बुजुर्गों की आरती उतारकर उनका सम्मान करते हुए कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। इस दौरान बुजुर्गों के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। प्रबंधक के हाथों सम्मान मिलने पर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और संतोष छलकने से वातावरण भावुक हो गया। इस अवसर पर प्रबंधक अलोक राय ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान और सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। बुजुर्गों का आशीर्वाद और अनुभव आने वाली पीढ...