कौशाम्बी, जनवरी 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शालिनी प्रभाकर ने शुक्रवार को ओसा स्थित वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया। बुजुर्गों से आश्रम में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और आश्रम प्रबंधक आलोक राय को निर्देशित किया कि वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। कहा कि बुजुर्गों की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं दूसरी ओर सिराथू क्षेत्र के उलाचूपुर ग्राम सभा में क्षेत्रीय लेखपाल रवि विश्वकर्मा ने अत्यधिक ठंड को देखते हुए असहाय गरीबों को कंबल दिया। कुल 22 कंबल का वितरण किया गया। इसी तरह सरायअकिल क्षेत्र के बसुहार गांव में समाजसेवी और पूर्व प्रधान निर्भय मिश्रा ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...