लोहरदगा, फरवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। निकाय चुनाव हमारे शहर और मुहल्ले के विकास से सीधे जुड़ा हुआ है। हम बुजुर्गों ने कई चुनाव देखे हैं, लेकिन अब समय है कि युवा भी जिम्मेदारी समझें। चुने गए प्रतिनिधि वार्ड की साफ-सफाई, पेयजल और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं पर ध्यान दें। युवा मतदान जरूर करें, यह हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी। राजवंश सिंह नगर की सरकार द्वारा बुजुर्गों की समस्याओं को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। निकाय चुनाव के बाद चुन कर आये प्रतिनधि बुजुर्गों पर खास ध्यान रखते हुये वार्ड का विकास करें। मतदाताओं की भी जिम्मेवारी है कि वैसे प्रत्याशी चुने जो मुहल्ले में आकर हमारी बात सुने और काम करे। मंजुला केडिया निकाय चुनाव में जाति और बिरादरी से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए। शहर का विकास सबसे महत्वपूर्ण है। नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइट और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.