बुजुर्गों की पेंशन पर कागजी जंग, अब नहीं चलेगा आधार
औरैया, अप्रैल 15 -- औरैया, संवाददाता। वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए अब बुजुर्गों को कागजी जंग लड़नी पड़ेगी। समाज कल्याण विभाग के नए आदेश के बाद आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड की जन्मतिथि मान्य नहीं रहेगी। इसके स्थान पर परिवार या कुटुंब रजिस्टर की प्रमाणित प्रति अथवा शैक्षिक प्रमाणपत्र ही मान्य होंगे। नए नियम का असर जिले के हजारों बुजुर्गों पर पड़ना तय माना जा रहा है। पहले से ही करीब 16 हजार पेंशन आवेदन तकनीकी कारणों से लंबित हैं, जिन्हें अब नए शर्तों के अनुसार संशोधित करना होगा। ऐसे में बुजुर्गों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। बड़ी संख्या में ऐसे बुजुर्ग हैं जिनके पास न तो शैक्षिक प्रमाणपत्र हैं और न ही परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति आसानी से उपलब्ध है। सहार क्षेत्र के रामखिलावन ने बताया कि पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.