बुजुर्गों की गरिमा, सुरक्षा और कानूनी सशक्तिकरण में समाज की जवाबदेही
चित्रकूट, जुलाई 23 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने विनायकपुर में संचालित वृद्धाश्रम में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी पर सचिव ने संस्था प्रबंधक को संवासियों का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल में संपर्क करने के निर्देश दिए।प्राधिकरण सचिव ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों से संबंधित विधिक साक्षरता एवं जागरूता शिविर का आयोजन भी किया। कहा कि बुजुर्गों की गरिमा, सुरक्षा और कानूनी सशक्तिकरण समाज की जवाबदेही है। शिविर का मुख्य लक्ष्य वृद्ध नागरिकों को उनके संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों से परिचित कराने के साथ ही तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: वृद्धश्राम में वृद्धजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.