औरैया, जून 19 -- औरैया, संवाददाता। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को वृद्धाश्रम में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों को स्वस्थ, सक्रिय एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश तथा मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में बुजुर्गों को योग के विभिन्न लाभों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से बढ़ती उम्र में शरीर लचीला बना रहता है, जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है तथा शरीर का संतुलन बेहतर होता है। योग मानसिक शांति प्रदान कर तनाव को कम करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार लाने में भी सहायक है। यह भी पढ़ें- वृद्धाश्रम में दूसरे दिन भी वर्चुअल पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आ...