जौनपुर, अप्रैल 3 -- सुरेरी। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को रामपुर ब्लॉक के परमालपुर (देहुवा) ग्राम पंचायत में कन्वर्जेन्स कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। कैंप के दौरान 70 वर्ष से अधिक उम्र के 14 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। आयोजकों ने बताया कि गांव में पहले से ही बड़ी संख्या में बुजुर्गों के कार्ड बन चुके हैं, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। इ मौके पर अजय कुमार, उमाशंकर, पूजा भारती और आनंद सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...