श्रावस्ती, फरवरी 19 -- श्रावस्ती। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा अमरनाथ यति ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार वयो अभ्युदय योजना चला रही है। जिसके तहत 60 वर्ष व उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का निःशुल्क मोतियाबिन्द की सर्जरी जिलास्तरीय स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा चयनित स्वयंसेवी संस्था, अस्पताल की ओर से किया जाएगा। इस योजना में बीपीएल कार्ड धारक, अंत्योदय कार्ड धारक, निराश्रित एवं वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक वृद्धजन जरूरी दस्तावेज जैसे-आधार कार्ड, सहमति पत्र, स्वयं अथवा परिजन का मोबाइल नम्बर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी कक्ष संख्या 49 में जमा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.