हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- हल्द्वानी, संवाददाता। शहर के बिठौरिया नंबर 1 स्थित देवकी विहार कॉलोनी में वरिष्ठ नागरिकों की बैठक में गैस सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनों पर आपत्ति जताई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि होम डिलीवरी व्यवस्था के बावजूद सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े होना उचित नहीं है और कॉलोनी में सीधे घरों तक गैस उपलब्ध कराई जाए। इस संबंध में बुजुर्गों के एक शिष्टमंडल ने नगर मजिस्ट्रेट एवं केएमवीएन के महाप्रबंधक से वार्ता कर कॉलोनी में तत्काल गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित करने की मांग की। महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ला ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्या से सहमति जताते हुए गैस प्रबंधक को कॉलोनी में होम डिलीवरी के निर्देश दिए हैं। बहरहाल अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रोस्टर में दर्शाए गए क्षेत्रों में होम डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है और बुकिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.