वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। काशी में 12.55 लाख आयुष्मान कार्डधारक हैं। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का वय वंदन कार्ड बनाने में वाराणसी प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि जिले में अब तक 2,97,787 परिवार योजना से जुड़ चुके हैं, जिनमें कुल 12,55,309 लाभार्थी शामिल हैं। विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के 71,093 बुजुर्गों को वय वंदन कार्ड के जरिए स्वास्थ्य सुरक्षा दी गई है। सीएमओ ने कहा कि काशी में आयुष्मान योजना के तहत अब तक पांच अरब 69 करोड़ रुपये रुपये से उपचार किया जा चुका है। यह राशि इस बात का प्रमाण है कि योजना वास्तव में जरूरतमंदों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है। आयुष्मान भारत योजना के जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक नवेंद्र सिंह ने बताया कि समग्र आयुष्मान कार्ड निर्माण में वाराणसी प्रदेश में छठे स्थान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.