हल्द्वानी, अप्रैल 11 -- हल्द्वानी, संवाददाता। देवकी बिहार कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों की गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा अभियान असर दिखाने लगा है। वार्ड संख्या 47 के पार्षद ने अभियान का समर्थन करते हुए शनिवार को कई कॉलोनियों में गैस की होम डिलीवरी करवाई। शिवकाली धाम मंदिर परिसर में आयोजित संपर्क अभियान में सेवानिवृत्त सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी रमेश चन्द्र पाण्डे ने उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब उपभोक्ता डिलीवरी चार्ज दे रहे हैं तो लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। पार्षद दीपक ने अभियान से जुड़ते हुए शिवशक्ति बिहार, पुष्प बिहार, कालिका कॉलोनी और शिवालिक बिहार क्षेत्रों में स्वयं जाकर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी करवाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.