देहरादून, दिसम्बर 27 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार शिविरों में न पहुंच पाने वाले दिव्यांग, वृद्ध या कमजोर वर्ग के लाभार्थियों के घर जाकर उनकी समस्याएं हल करें। शुकवार को अपने कार्यलय से अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सख्ती से कहा कि आम लोगों की शिकायतों और आवेदनों का निस्तारण केवल कागजी नहीं होना चाहिए। बल्कि वास्तविक और प्रभावी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, टालमटोल या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक जिले में फीडबैक आधारित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और गरिमा के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दो टूक हिदायत दी कि जनसेवा में कोताही करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि अब तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.