बुजुर्गों, दिव्यांगों के भौतिक सत्यापन को लगाएं शिविर
देहरादून, मई 16 -- कैंप लगाने की मांग पर बुजुर्गों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन देहरादून, वरिष्ठ संवाददातावरिष्ठ नागरिक जन सेवा समिति की ओर से डीएम सविन बंसल को ज्ञापन सौंपकर वृद्ध, दिव्यांग, विधवा और बीमार पेंशनरों के भौतिक सत्यापन के लिए विशेष कैंप लगाने की मांग की है।शनिवार को समिति के अध्यक्ष हुकम सिंह गड़िया और महासचिव पीताम्बर दत्त लोहनी ने डीएम को बताया कि अधिकांश बुजुर्ग और बीमार पेंशनर आठ-दस किलोमीटर दूर तहसील पहुंचने और वहां की सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में पूरी तरह असमर्थ हैं। अनुरोध किया कि नगर निगम वार्ड नंबर 51 के अंतर्गत वाणी विहार, शिवलोक कॉलोनी, शांति विहार, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, जैन प्लाट, शिवाजी एन्क्लेव, रामगढ़ और शिवपुरी के पेंशनरों की सुविधा के लिए वाणी विहार में दो-तीन दिनों का शिविर लगाया जाए। यह भी पढ़ें- बुजुर्गों, दिव्यां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.