अयोध्या, अप्रैल 3 -- सोहावल, संवाददाता सोहावल क्षेत्र के युवकों द्वारा संचालित दि आयुष्मान फाउंडेशन सामाजिक संस्था द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के बुर्जुगों के स्वास्थ्य, मनोरंजन की दृष्टि से कार्यशाला का आयोजन वृद्धाश्रम मणि पर्वत पर किया गया। कार्यशाला शुभारंभ मनोरोग विशेषज्ञ डा. आलोक मनदर्शन एवं डॉ. मनीष राय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान डॉ. आलोक मनदर्शन ने बुजुर्गों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक ऊर्जा के साथ उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं आवश्यक दवाएं प्रदान कीं। डा. मनीष राय ने शुगर, बीपी, पेट दर्द, जोड़ों के दर्द, खांसी और भूख न लगने जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए और इति सोमनकर ने रचनात्मक गतिविधि के तहत बुजुर्गों को डमरू कैंडल बन...