गोपालगंज, जनवरी 2 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बुचेया गांव में विगत 23 अगस्त को हुई चोरी कांड का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने चोरी के सामान के साथ छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 राजेश कुमार ने शुक्रवार को सिधवलिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस कांड में आलापुर गांव निवासी अजय चौधरी, दीपक कुमार मांझी, रंजन यादव और कृष्ण कुमार रस्तोगी के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है। बरामदगी बरौली थाना क्षेत्र के प्यारेपुर से की गई। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शहर के साधु चौक वार्ड नंबर तीन निवासी कुंदन कुमार और कैथवलिया वार्ड नंबर सात निवासी सूरज कुमार को भी गिरफ्तार किया। एसडीपीओ राजेश कुमार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.