बाराबंकी, अप्रैल 22 -- फतेहपुर (बाराबंकी)। नगर के मौलवीगंज वार्ड निवासी एक किशोर की ईंट ढोने वाली बुग्गी के नीचे दब कर मौत हो गई। कसगर शकील अहमद का पुत्र सुहैल (14) इसरौली स्थित एक भट्ठे पर बुग्गी से ईंट ढोने का काम करता था। बुधवार सुबह वह ईंट लेकर जाने की तैयारी रहा था। तभी अचानक बुग्गी में बंधी घोड़ी तेज रफ्तार से आगे बढ़ गई। उसके साथ दौड़ा सुहैल अचानक बुग्गी के नीचे आ गया। घोड़ी समेत बुग्गी उसके ऊपर निकलती चली गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुहैल को अन्य मजदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रमिक की मौत से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...