रुडकी, दिसम्बर 20 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बुग्गावाला में एमबी फूड्स की ओर से विकसित मशरूम ग्राम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम कदम है। कहा कि मशरूम उत्पादन कम भूमि, कम जल और कम समय में अधिक लाभ देने वाला प्रभावी उद्यम है। इससे उत्पादन से किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मशरूम ग्राम मॉडल राज्य के अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा और कृषि आधारित उद्यमिता को नई दिशा प्रदान करेगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.