रुडकी, मार्च 5 -- बुग्गावाला थाने के इंस्पेक्टर भगवान सिंह मेहर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह होली के दिन थाना परिसर में अन्य पुलिसकर्मियों के साथ फरसा और मेमना (बकरी के बच्चे) के साथ डांस करते दिख रहे हैं। हिन्दुस्तान इस तरह के वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बातचीत के दौरान इंस्पेक्टर भगवान सिंह मेहर ने कहा कि डांस करने का सबका अधिकार है। इसमें कहीं कुछ गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस मेमना के साथ का वीडियो है, उसको वह बचपन से खुद पाल रहे हैं। कहा कि जानवरों से वह बेहद प्यार करते हैं। आज के समय में भी मेमना उनके यहां सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि वह जौनसारी हैं और होली पर पारंपरिक नृत्य कर रहे थे। फरसा भी आर्टिफिशियल ही था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.