बस्ती, अप्रैल 5 -- कुदरहा। ब्लॉक मुख्यालय सभागार में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी यादव के नेतृत्व में एवं बीसीपीएम राघवेंद्र त्रिपाठी की देखरेख में पहली से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आशा को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। अभियान का उद्देश्य 'संचारी रोगों पर सीधा वार, स्वस्थ व्यवहार अपनाना है' के संदेश के साथ लोगों को जागरूक करना है। मच्छरों से बचाव एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। लोगों को दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाने, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने, पानी की टंकियों को ढककर रखने तथा कूलर, गमले और अन्य स्थानों पर जमा पानी को साप्ताहिक रूप से खाली करने की सलाह दी गई। नालियों की सफाई, जलभराव रोकने, झाड़ियों की कटाई और पशुओं के बाड़े घर से दूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.