एटा, मई 2 -- जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सहपऊ निवासी 17 वर्षीय किशोरी की बुखार से मौत हो गई। बीती रात परिवारीजन युवती को हालत बिगड़ने पर एटा मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने जांच कर युवती को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवती को दो दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार देररात्रि मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचे सहपऊ निवासी अरजेश ने बताया कि उनकी भतीजी 17 वर्षीय रागिनी पुत्री राजेश को दो दिन से बुखार आ रहा था। इसका उपचार गांव के चिकित्सक पर चल रहा था। रात्रि में अचानक बुखार से हालत बिगड़ने पर वह उसको लेकर मैनपुरी में प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचे। यह भी पढ़ें- चेचक से बालिका की मौत की अफवाह से हड़कंप जहां से उसने युवती की हालत गंभीर बताते हुए अन्यत्र ले जाने की कह दिया। जिसके बाद वह गंभीर हालत में ल...