मैनपुरी, सितम्बर 12 -- नवीगंज। क्षेत्र के गांव नगला महुआ में तीन दिन के अंतराल पर बुखार पीड़ित भाई-बहन की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस दौरान टीम द्वारा कुल 54 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा मरीजों को वायरल फीवर, सर्दी और जुकाम की दवाएं दी गईं। इसके अतिरिक्त डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच के लिए 22 मरीजों के सैंपल लिए गए। जांच के दौरान पीड़ित परिवार के घनश्याम राठौर में टाइफाइड के लक्षण पाए गए, जबकि साधना और कृष्णा समेत बाकी सभी मरीजों की रिपोर्ट नैगेटिव आई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मच्छरों के प्रजनन स्थलों की स्वास्थ्य विभाग ने की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पीड़ित परिव...