बुखार से पीड़ित युवक की दौरान इलाज मौत
हमीरपुर, अक्टूबर 4 -- बिवांर, संवाददाता। बिवांर थानाक्षेत्र के टीहर गांव के 20 वर्षीय युवक की विचित्र बुखार से कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है।मृतक मोहर सिंह (20) पुत्र रूप सिंह यादव सूरत में रहकर मजदूरी करता था। पिता का देहांत पहले ही हो चुका है। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। मजदूरी कर वह परिवार का भरण-पोषण करता था।परिजनों के अनुसार सूरत में ही उसे बुखार आ गया था। जिसके बाद वह गांव वापस लौट आया। परिजनों ने पहले कस्बा बिवांर के एक निजी चिकित्सालय में उसका इलाज कराया। बुखार ठीक न होने पर उसे सदर अस्पताल लाये। जहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.