प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के गनऊ का पुरवा गांव निवासी राजू सरोज का डेढ़ वर्षीय मासूम बेटा दक्ष कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। कुंडा के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज को सीएचसी लाए। सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मासूम के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...