बुखार से पीड़ित युवती की मौत
हाथरस, जुलाई 2 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के कैलाश नगर में बुखार से पीड़ित युवती की बुधवार को मौत हो गई। युवती 15 दिन से बुखार से पीड़ित थी। जिला अस्पताल में उसे चिकित्सक ने मृत घोषित किया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए। कैलाश नगर निवासी मुन्ना मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी बेटी शना 18 पिछले 15 दिन से बुखार से पीड़ित थी। अलीगढ़ के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। बुधवार को शना की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन एंबुलेंस की सहायता से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यह भी पढ़ें- बुखार से पीड़ित किशोरी की गई जान जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम शव लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.