आगरा, मार्च 26 -- ढोलना थाना क्षेत्र के सतपुरा माफी गांव की एक बालिका की बुखार से मौत हो गई। बुखार से पीडित होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपुरा माफी गांव निवासी सुभाष चंद्र की नौ वर्षीय बेटी प्रिया पिछले कई दिनों से बुखार से पीडित थी, परिजन उसका उपचार करा रहे थे। बुधवार की शाम आठ बजे प्रिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बालिका का शव लेकर घर चले गए। सीएमएस डा. संजीव सक्सैना ने बताया कि, परिजन बालिका को लेकर आए थे, वह मृत स्थिति ही लाई गई थी, चिकित्सक ने चैक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...