बिजनौर, मई 5 -- चांदपुर। चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी में बुखार से पीड़ित 14 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब दो हफ्तों से बीमार चल रही बच्ची को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया लेकिन हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी निवासी धर्मपाल सिंह की 14 वर्षीय पुत्री इशिका कक्षा 6 की छात्रा थी। पिछले करीब 15 दिनों से बुखार से बीमार चल रही थी। परिजनों के अनुसार शुरुआत में उसका इलाज स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां कराया और उसे भर्ती भी किया था। हालत में सुधार न होने और तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसकी मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.